Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-17

Jharkhand Railway News: होली पर घर आना हुआ मुश्किल, मुंबई - पुणे समेत बड़े शहरों से टाटानगर की सभी ट्रेनें फुल

Jharkhand Railway News: होली पर्व नजदीक आते ही घर लौटने की तैयारी में जुटे प्रवासी मजदूरों और कामकाजी लोगों की परेशानी बढ़ गई है. मुंबई, पुणे, बेंगलुरु, चेन्नई और हैदराबाद जैसे बड़े शहरों से टाटानगर आने वाली लगभग सभी ट्रेनों में सीटें पहले से ही फुल हो चुकी हैं. कन्फर्म टिकट तो दूर, वेटिंग लिस्ट भी काफी लंबी हो गई है.


टिकट नहीं मिलने से लोगों में नाराजगी

हर साल होली के समय बड़ी संख्या में झारखंड और आसपास के इलाकों के लोग इन महानगरों से अपने घर लौटते हैं. लेकिन इस बार टिकट नहीं मिलने से लोगों में नाराजगी देखी जा रही है. यात्रियों का कहना है कि कई दिनों से वे ऑनलाइन और काउंटर पर टिकट की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन हर ट्रेन में लंबी वेटिंग मिल रही है.

यात्रियों ने भारतीय रेल और दक्षिण पूर्व रेलवे पर भी सवाल उठाए हैं. उनका कहना है कि अब तक इन प्रमुख शहरों से टाटानगर के लिए किसी भी होली स्पेशल ट्रेन की घोषणा नहीं की गई है. इससे हजारों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

जरूरतों पर पर्याप्त ध्यान नहीं
लोगों का यह भी आरोप है कि दक्षिण पूर्व रेलवे हर साल पर्व-त्योहार के समय टाटानगर से बिहार की ओर एक-दो स्पेशल ट्रेन चलाकर अपनी जिम्मेदारी पूरी मान लेता है, जबकि महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु और तेलंगाना जैसे राज्यों से आने वाले यात्रियों की जरूरतों पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जाता.

प्रवासियों ने मांग की है कि जल्द से जल्द मुंबई, पुणे, बेंगलुरु, चेन्नई और हैदराबाद से टाटानगर के लिए विशेष ट्रेनों की घोषणा की जाए, ताकि वे समय पर अपने परिवार के साथ होली मना सकें.

यदि रेलवे की ओर से जल्द फैसला नहीं लिया गया तो यात्रियों को महंगे टिकट पर अन्य साधनों से यात्रा करनी पड़ेगी या फिर त्योहार पर घर लौटने का सपना अधूरा रह जाएगा.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !