Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-17

Jamshedpur Accident: जुगसलाई में तेज रफ्तार ट्रक ने टाटा ऐस को मारी टक्कर, डिवाइडर पर चढ़ा वाहन, खलासी घायल, देखिए पूरी वीडियो

Jamshedpur: जमशेदपुर शहर के जुगसलाई थाना अंतर्गत टाटा पिगमेंट गेट के समीप मंगलवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार 407 ट्रक ने आगे चल रहे छोटा हाथी को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टाटा ऐस अनियंत्रित होकर सीधे सड़क के डिवाइडर पर जा चढ़ा।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ देर के लिए सड़क पर लंबा जाम लग गया. घटना के संबंध में टाटा ऐस चालक परीक्षित दास ने बताया कि वे टाटा स्टील यूआईएसएल में कार्यरत हैं. मंगलवार को वे बिष्टुपुर से जुगसलाई रोड की ओर 3rd मार्च की तैयारी के सिलसिले में जा रहे थे. उनका वाहन सामान्य गति से चल रहा था. 

इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे 407 ट्रक ने अचानक जोरदार टक्कर मार दी. चालक के अनुसार, टक्कर इतनी तेज थी कि संभलने का मौका ही नहीं मिला और गाड़ी डिवाइडर पर चढ़ गई हादसे में टाटा ऐस में सवार खलासी को गर्दन में चोट आई है. घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने उसे प्राथमिक उपचार दिलाने के बाद में अस्पताल भेजा दिया. चालक को भी हाथ में हल्की चोट आई है, हालांकि उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है.

नशे में था ट्रक चालक

मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि 407 ट्रक का चालक नशे की हालत में था, जिस कारण वह वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। घटना के बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ समय के लिए लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। पुलिस मौके पर पहुंची, ट्रक को जब्त कर चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी. क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात बहाल कराया गया.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !