Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-17

Mango Municipal Election: वार्ड 33 के प्रत्याशी शीतल रजक का निधन, मतदान टलने के आसार

Mango Municipal Election: मानगो नगर निगम चुनाव की सरगर्मी के बीच दुखद खबर सामने आई है. वार्ड नंबर 33 के प्रत्याशी शीतल कुमार रजक का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है और प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज हो गई है. वार्ड 33 उलीडीह आदिवासी बस्ती का हिस्सा है, जहां चुनाव को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में थीं.

निर्णय के लिए उच्चाधिकारियों से मांगा मार्गदर्शन
निर्वाची पदाधिकारी सह मानगो अंचलाधिकारी बृजेश श्रीवास्तव ने प्रत्याशी के निधन की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि प्रत्याशी के आकस्मिक निधन की सूचना प्राप्त हुई है. हालांकि, इस स्थिति में चुनाव संपन्न कराया जाएगा या इसे स्थगित किया जाएगा, इस पर अभी कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है. अंचलाधिकारी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी और अन्य उच्चाधिकारियों से मार्गदर्शन मांगा है. विभागीय दिशा-निर्देशों के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

वार्ड 33 में सात दावेदार थे मैदान में
आदिवासी जनकल्याण स्कूल स्थित मतदान केंद्र वाले इस वार्ड में कुल सात प्रत्याशी चुनावी दंगल में भाग्य आजमा रहे थे. इनमें दिवंगत शीतल कुमार रजक के अलावा अरुण कुमार शर्मा, इशांत पात्रा, कृष्णकांत सिंह, मनोज कुमार शर्मा, रंजीत कुमार चौधरी उर्फ चुनचुन चौधरी और विनोद कुमार सिंह शामिल हैं. प्रत्याशी की मृत्यु के बाद अब चुनाव प्रक्रिया के तकनीकी पहलुओं पर विचार किया जा रहा है.

वार्ड 22 के बाद अब वार्ड 33 पर संशय
मानगो नगर निगम के कुल 36 वार्डों में से वार्ड संख्या 22 का चुनाव पहले ही स्थगित किया जा चुका है, क्योंकि वहां से कोई योग्य उम्मीदवार सामने नहीं आया था. अब शीतल रजक के निधन के बाद वार्ड 33 दूसरा ऐसा क्षेत्र बन सकता है, जहां मतदान प्रक्रिया बाधित हो सकती है. यदि चुनाव स्थगित होता है, तो यहां दोबारा नामांकन और मतदान की नई तिथि घोषित की जाएगी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !