सलमान खान का पूरा परिवार लीलावती असप्ताल पहुंचा हुआ
फिलहाल सलमान खान का पूरा परिवार लीलावती असप्ताल पहुंचा हुआ है.हालांकि अब तक सलमान खान के परिवार की ओर से इसको लेकर कोई भी अधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. हालांकी जो जानकरी सामने आ रही है उसको देखकर सलमान के फैंस में काफी ज्यादा चिंता देखी जा रही है. लोग सलीम खान के जल्दी ठीक होने की कामना कर रहे है.भले ही सलमान खान की पहचान आज बॉलीवुड में एक सुपरस्टार के तौर पर होती है लेकिन उनके पिता सलीम खान भी बॉलीवुड के बड़े फिल्म लेखकों में से एक है, जिन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों की स्क्रिप्ट लिखी है जिसमे शोले सबसे यादगार फिल्मों में से एक है.
आपको बता दे कि सलीम खान ने बॉलीवुड की करीब 24 फिल्मों की स्क्रिप्ट लिखी
जिसको आज भी लोग भूल नहीं पाए है. आपको बता दे कि सलीम खान ने बॉलीवुड की करीब 24 फिल्मों की स्क्रिप्ट लिखी है जिसमे से 20 सुपर डुपर हिट फिल्में रही है. सलीम खान द्वारा लिखी गई फिल्मो में शोले, जंजीर, दीवार, डॉन, मिस्टर इंडिया, त्रिशूल, शक्ति, हाथी मेरे साथी और गीता, यादो की बारात, काला पत्थर शामिल है. इन सभी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर काफी धमाल मचाया था.इन फिल्मों की छाप इतनी गहरी है कि आज भी इसके डायलॉग लोगों के जुबान पर होते है.
एक बड़ा और एकजुट परिवार
सलीम खान का परिवार बॉलीवुड के सबसे प्रभावशाली परिवारों में से एक माना जाता है। उन्होंने दो शादियां की हैं पहली पत्नी सुशीला चरक सलमा खान, जिनसे उनके तीन बेटे,सलमान, अरबाज, सोहेल, और एक बेटी अलवीरा हैं। दूसरी पत्नी, मशहूर अभिनेत्री हेलन, जिनसे उन्होंने 1981 में विवाह किया। इसके बाद परिवार ने अर्पिता खान को गोद लिया। सलीम खान हमेशा से अपने पूरे परिवार को एक साथ रखने के लिए जाने जाते हैं। इस मुश्किल घड़ी में भी पूरा खान परिवार एक साथ खड़ा नजर आ रहा है। डॉक्टरों के अनुसार अगले 24 से 48 घंटे उनकी सेहत के लिए महत्वपूर्ण हैं। हम उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।