विस्फोटकों से भरी कार से किया हमला
सैन्य सूत्रों के अनुसार, आतंकवादियों ने विस्फोटकों से लदी एक कार का इस्तेमाल कर आत्मघाती हमला किया। जब सुरक्षा बलों ने संदिग्ध वाहन को चेक पोस्ट पर रोकने की कोशिश की, तो हमलावर ने गाड़ी को सीधे चेक पोस्ट की दीवार से टकरा दिया। धमाका इतना जोरदार था कि इसकी चपेट में आकर 11 जवान शहीद हो गए और चेक पोस्ट का एक हिस्सा पूरी तरह ध्वस्त हो गया।
आम नागरिक भी हुए शिकार
इस हमले में न केवल सैन्य बल, बल्कि आम नागरिक भी प्रभावित हुए हैं। जानकारी के मुताबिक, 7 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। जवाबी कार्रवाई में सेना ने 12 आतंकवादियों को ढेर करने का दावा किया है। प्रतिबंधित आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान TTP ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। संगठन का मुख्य उद्देश्य पाकिस्तान में सख्त शरीयत कानून लागू करना है।
सुरक्षा अलर्ट और सैन्य संकल्प
हमले के तुरंत बाद पूरे बाजौर जिले और आसपास के इलाकों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। सेना ने इलाके की घेराबंदी कर बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया है। पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता ने बयान जारी कर कहा आतंकवाद के खिलाफ यह लड़ाई अंतिम अपराधी के खात्मे तक जारी रहेगी। देश की सुरक्षा से समझौता नहीं किया जाएगा।