Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-17

Mayor Election Mango: मानगो में सिख समाज का भाजपा-एनडीए को खुला समर्थन, संध्या सिंह के पक्ष में एकजुट हुई संगत

Jamshedpur: मानगो नगर निगम चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में मंगलवार को मानगो सिख संगत की ओर से भाजपा-एनडीए समर्थित मेयर प्रत्याशी संध्या सिंह के समर्थन में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सैकड़ों की संख्या में सिख समाज के गणमान्य लोगों एवं नागरिकों ने भाग लिया और एक स्वर में संध्या सिंह को पूर्ण समर्थन देने का संकल्प लिया।
बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह, बरकट्टा के विधायक अमित यादव तथा मेयर प्रत्याशी संध्या सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर अरुण सिंह ने संगत को संबोधित करते हुए कहा कि अधिक से अधिक लोगों तक भाजपा-एनडीए की नीतियों और संध्या सिंह के सेवा कार्यों की जानकारी पहुंचाई जाए तथा क्रमांक संख्या 10 के कैमरा छाप पर मुहर लगाकर उन्हें भारी मतों से विजयी बनाया जाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने सिख समाज को सम्मान और गौरव की अनुभूति कराई है। दशकों पुरानी मांगों के समाधान और सिख परंपराओं के प्रति आदरपूर्ण दृष्टिकोण ने समाज का विश्वास मजबूत किया है।

मानगो गुरुद्वारा के पूर्व प्रधान इंदर सिंह इंदर ने कहा कि नीरज सिंह वर्षभर सेवा कार्यों के माध्यम से लोगों की मदद करते रहे हैं। बिना किसी भेदभाव के समाज सेवा करना ही एनडीए की पहचान है। उन्होंने मानगो के समुचित विकास के लिए संध्या सिंह को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी ने कहा कि सिख समाज सदैव राष्ट्रहित और विकास की राजनीति के साथ खड़ा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में “सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास” की भावना मजबूत हुई है, जिसका लाभ सभी वर्गों को मिला है। उन्होंने मानगो क्षेत्र में बेहतर आधारभूत संरचना, पारदर्शी प्रशासन और सर्वांगीण विकास के लिए भाजपा-एनडीए प्रत्याशी को समर्थन देने का आह्वान किया।

बैठक के अंत में सिख संगत ने सर्वसम्मति से घोषणा की कि मानगो के विकास, स्वच्छ प्रशासन और समावेशी नेतृत्व के लिए भाजपा-एनडीए प्रत्याशी संध्या सिंह को पूर्ण समर्थन दिया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन इंदर सिंह इंदर ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन कुलविंदर सिंह पन्नू ने दिया।

इस अवसर पर विधायक अमित यादव, राकेश भास्कर, नीरज सिंह, चिंटू सिंह, कुलविंदर सिंह पन्नू, स्त्री सत्संग सभा की प्रधान सुखवंत कौर, नौजवान सभा के प्रीतपाल सिंह, मलकीत सिंह, रघुवीर सिंह राजा, राजू सिंह, हरजीत सिंह बुट्टे, शरनपाल सिंह राजू, संतोख सिंह, मनविंदर सिंह, सी.टी. भाटिया सहित समाज के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !