Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-18

Bokaro News : सेक्टर 6 थाना का वार्षिक निरीक्षण लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के निर्देश

Bokaro : सेक्टर 6 थाना में आज पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह ने वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना में दर्ज प्राथमिकी, केस डायरी और अनुसंधान से जुड़े दस्तावेजों की गहन समीक्षा की। इस क्रम में थाना के अभिलेखों की स्थिति, लंबित मामलों की प्रगति तथा अपराध नियंत्रण से संबंधित तैयारियों का जायजा लिया गया।


निरीक्षण के बाद मीडिया से बातचीत में एसपी हरविंदर सिंह ने बताया कि नए अनुसंधानकर्ताओं को विधि-सम्मत कार्रवाई और केस डायरी के सही संधारण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाने और फरार आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश थाना प्रभारी को दिए गए हैं।


एसपी ने स्पष्ट किया कि थाना क्षेत्र में सुरक्षित, शांतिपूर्ण और भयमुक्त वातावरण बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अपराधियों पर कड़ी नजर रखने, गश्त व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा आम जनता के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विशेष बल दिया।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !