Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-05-22

HIV Positive: झारखंड के जेलों में 26 कैदी एचआइवी संक्रमित, 37 को टीबी और 9 को सिफलिस

HIV Positive: झारखंड के विभिन्न जिलों में सजा काट रहे कुल 26 कैदी एचआइवी संक्रमित पाये गये हैं. राज्य सरकार द्वारा गठित स्टेट ओवरसाइट कमेटी की बैठक में इस बात की पुष्टि की गयी. झारखंड राज्य एड्स नियंत्रण समिति के परियोजना निदेशक अबु इमरान की अध्यक्षता में कल बुधवार को समीक्षा बैठक हुई. इसमें राज्य के जेलों में एचआइवी और टीबी की रोकथाम और बचाव के लिए संचालित कार्यक्रमों के आंकड़ों पर चर्चा की गयी.

साल 2024-25 में राज्य के जेलों के कुल 37,702 कैदियों की एचआइवी जांच की गयी थी, जिसमें से 26 की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है. वहीं कुल 11,957 कैदियों की सिफलिस की भी जांच की गयी, जिसमें 9 कैदी सिफलिस से संक्रमित पाये गये. इसके अलावा 3 कैदी हेपेटाइटिस संक्रमित पाये गये हैं. सभी संक्रमितों को निकटवर्ती एआरटी केंद्र से लिंक कर उपचार की सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है.

विभिन्न जेलों में कुल 40,454 कैदियों का टीबी संक्रमण को लेकर जरूरी 4-एस स्क्रीनिंग टेस्ट किया गया, जिसमें से 3,402 की स्पूटम जांच की गयी. जांच में कुल 37 कैदी टीबी से संक्रमित पाये गये. इन सभी को डॉट्स से लिंक कर चिकित्सा उपलब्ध कराया गया. समीक्षा बैठक में एआइजी जेल तुषार गुप्ता, उप सचिव, झालसा दीपक कुमार साहू, समाज कल्याण विभाग से अनामिका, एड्स नियंत्रण समिति के अपर परियोजना निदेशक डॉ श्याम सुंदर पासवान सहित अन्य उपस्थित रहें.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !