Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-05-22

Liquor Scam: देर रात 3 लोगों की गिरफ्तारी, आज होगी कोर्ट में पेशी

Liquor Scam Jharkhand: झारखंड शराब घोटाला मामले में एसीबी (एंटी करप्शन ब्यूरो) की कार्रवाई जारी है. राLiquor Scam Jharkhand: झारखंड शराब घोटाला मामले में एसीबी (एंटी करप्शन ब्यूरो) की कार्रवाई जारी है. राज्य में 33,44,84,718 रुपये के शराब घोटाला मामले में एक के बाद एक अब तक 5 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. कल बुधवार की देर रात जियाडा रांची प्रक्षेत्र के रीजनल डॉयरेक्टर और जेएसबीसीएल के तत्कालीन जीएम ऑपरेशन एंड फाइनेंस सुधीर कुमार, वर्तमान जीएम फाइनेंस सुधीर कुमार दास और मार्शन कंपनी के प्रतिनिधि नीरज कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया. जबकि मंगलवार को ही तत्कालीन उत्पाद सचिव विनय चौबे और उत्पाद विभाग के अधिकारी गजेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया गया है.

सुधीर कुमार, सुधीर कुमार दास और नीरज कुमार सिंह को आज गुरुवार को कोर्ट में पेश किया जायेगा. कल बुधवार को घंटो पूछताछ के बाद तीनों की मेडिकल जांच हुई. इसके बाद देर रात तीनों को गिरफ्तार किया गया. मालूम हो विनय चौबे और गजेंद्र सिंह को 15 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है.

इधर आईएएस अधिकारी विनय चौबे की तबीयत को लेकर कुछ आईएएस अफसरों ने कल बुधवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलकात की. उन्होंने सीएम को बताया कि विनय चौबे की तबीयत ठीक नहीं है. ऐसे में उन्हें जेल मैनुअल के अनुसार कुछ जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करायी जायें. खासकर जेल में उनके खान-पान और दवाइयों को थोड़ा ध्यान दिया जाये.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !