Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-19

Giridih News: गिरिडीह में शादी की तैयारियों के बीच देर रात लाखों की चोरी, परिवार को कमरे में बंद कर नकदी-जेवर ले उड़े चोर

Giridih: गिरिडीह जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मटरूखा के टोला मोहलीटांड़ में बुधवार देर रात चोरी की घटना सामने आई। अज्ञात चोरों ने स्थानीय निवासी मोहन राय के घर को निशाना बनाते हुए नकदी और आभूषण सहित लाखों रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया।

दीवार फांदकर घर में घुसे चोर
परिवार के अनुसार, रात के समय चोर घर की दीवार फांदकर अंदर दाखिल हुए। उन्होंने पहले उस कमरे की कुंडी बाहर से बंद कर दी, जहां परिवार के सदस्य सो रहे थे, ताकि कोई बाहर न निकल सके। इसके बाद चोरों ने दूसरे कमरे का ताला तोड़कर वहां रखे बक्सों और अलमारियों की तलाशी ली।

बताया जा रहा है कि घर से करीब दो लाख रुपये नकद, लगभग दो लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण और कुछ अन्य कीमती सामान चोरी हो गए।

मई में प्रस्तावित है बेटी की शादी
मोहन राय की बेटी की शादी मई महीने में तय है। शादी की तैयारियों के सिलसिले में घर में नकदी, जेवर और अन्य सामान सुरक्षित रखे गए थे। इसी को ध्यान में रखते हुए चोरों ने घर को निशाना बनाया।

सुबह टूटा ताला देख हुई घटना की जानकारी
घटना की जानकारी गुरुवार सुबह तब हुई, जब परिवार के लोगों ने कमरे का टूटा ताला और बिखरा सामान देखा। चोरी की वारदात से परिवार सदमे में है। उनका कहना है कि शादी से ठीक पहले इस तरह की घटना ने आर्थिक और मानसिक दोनों तरह से उन्हें प्रभावित किया है।

पुलिस ने शुरू की जांच
सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !