Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-19

Dhanbad Police: धनबाद पुलिस की चेतावनी,अफवाहों पर भरोसा मत करें, किसी को बच्चा चोर समझकर हाथ साफ न करे

Dhanbad: कोयलांचल में पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर फैल रही बच्चा चोर की अफवाहों ने पुलिस और प्रशासन की नींद उड़ा दी है। इन अफवाहों के कारण उत्पन्न होने वाली मॉब लिंचिंग जैसी स्थितियों को देखते हुए धनबाद पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। पुलिस ने आम जनता के लिए चेतावनी जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि अफवाहों के आधार पर किसी निर्दोष के साथ मारपीट करना आपको जेल की हवा खिला सकता है।

अधिकारियों ने चेतावनी दी

पुलिस ने कहा कि अगर किसी पर संदेह हो तो तुरंत डायल 112 पर सूचना दें और खुद कार्रवाई करने का प्रयास न करें। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि अफवाहों और सोशल मीडिया पर फैल रही झूठी खबरों पर भरोसा करना खतरनाक हो सकता है।

धनबाद पुलिस ने लोगों से आग्रह किया

धनबाद पुलिस ने लोगों से आग्रह किया कि कानून पर भरोसा रखें और सतर्क रहें। आपकी एक छोटी सी सावधानी किसी निर्दोष की जान बचा सकती है और समाज में शांति बनाए रखने में मदद कर सकती है। पुलिस ने कहा कि इस तरह की घटनाओं को रोकना हर नागरिक की जिम्मेदारी है।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !