Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-19

Jharkhand News: जैक में 26.79 करोड़ चालू खाते में रखने से 1.66 करोड़ ब्याज का नुकसान, पीएजी ने जताई कड़ी आपत्ति

Jharkhand: झारखंड एकेडमिक काउंसिल में वित्तीय प्रबंधन की गंभीर लापरवाही सामने आई है। परिषद ने 26.79 करोड़ रुपए फिक्स्ड डिपॉजिट में रखने के बजाय चालू खाते में जमा कर दिए, जिससे लगभग 1.66 करोड़ रुपए के ब्याज का नुकसान हुआ। इस मामले पर प्रधान महालेखाकार झारखंड ने कड़ी आपत्ति जताते हुए इसे वित्तीय अनुशासन का उल्लंघन माना है।

ऑडिट प्रक्रिया प्रभावित हो रही

प्रधान महालेखाकार की ओर से जैक को पत्र लिखकर पूरे मामले में जवाब मांगा गया है और संबंधित सभी फाइलें तथा सपोर्टिंग दस्तावेज उपलब्ध कराने को कहा गया है। एएमजी-IV विंग द्वारा जारी पत्र में स्पष्ट कहा गया है कि लंबे समय के बाद भी जैक की ओर से संतोषजनक जवाब नहीं मिला, जिससे ऑडिट प्रक्रिया प्रभावित हो रही है।

लगातार सेवा विस्तार मिलता रहा

इस वित्तीय लापरवाही के लिए वित्त पदाधिकारी राजेश कुमार को जिम्मेदार ठहराया गया है। उनकी नियुक्ति वर्ष 2016 में 11 महीने के लिए हुई थी, लेकिन इसके बाद उन्हें लगातार सेवा विस्तार मिलता रहा।

इससे पहले उनकी योग्यता को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भी शिकायत दी गई थी। शिकायत के बाद सरकार के अवर सचिव आलोक कुमार ने जैक को जांच और आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया था, हालांकि अब तक इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई है।

जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े हो गए

वहीं, राजेश कुमार ने अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि उनका चयन पूरी तरह योग्यता के आधार पर हुआ है। यह मामला सामने आने के बाद जैक की वित्तीय कार्यप्रणाली और जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !