Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-19

Chaibasa News: चाईबासा स्टेशन के आउटर के पास मालगाड़ी की चपेट में आने से 26 वर्षीय युवक की मौत

Chaibasa: खरसावां–डेंगवापोसी रेलखंड पर गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। चाईबासा स्टेशन के आउटर के पास मालगाड़ी की चपेट में आने से 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई।

घर से शौच के लिए निकला था युवक
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान दिनेश कुमार के रूप में हुई है। वह मूल रूप से बिहार के कैमूर जिले के मोहनिया गांव का रहने वाला था और वर्तमान में चाईबासा के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत खप्परसाई में रह रहा था। बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह वह घर से शौच के लिए निकला था। अमला टोला अंडरपास के समीप रेलवे ट्रैक पार करते समय अचानक एक मालगाड़ी आ गई, जिसकी चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !