Jamshedpur: टाटा स्टील लिमिटेड के टिनप्लेट डिवीजन ने अप्रेंटिस ट्रेनिंग प्रोग्राम 2026 के तहत युवाओं के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती अप्रेंटिसशिप एक्ट 1961 के तहत निकाली गई है, जिसका मुख्य उद्देश्य झारखंड के योग्य युवाओं को औद्योगिक कौशल प्रदान करना है। इच्छुक उम्मीदवार 26 फरवरी 2026 की रात 11:55 बजे तक ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं।
योग्यता और आयु सीमा
इस प्रोग्राम के लिए शैक्षणिक योग्यता को प्राथमिकता के आधार पर बांटा गया है, मेकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग, फायर एंड सेफ्टी, या केमिकल में डिप्लोमा, BE या B.Tech पास उम्मीदवारों को वरीयता दी जाएगी।
नॉन-इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स भी इस पद के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। आवेदक का जन्म 1 मार्च 2001 से 1 मार्च 2008 के बीच होना अनिवार्य है। आवेदक झारखंड का स्थायी निवासी होना चाहिए। साथ ही, उम्मीदवार के पास आधार सीडेड बैंक खाता और पैन कार्ड होना आवश्यक है।
चयन प्रक्रिया और शर्तें
चयन के लिए उम्मीदवारों को एक बहु-स्तरीय प्रक्रिया से गुजरना होगा, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर आयोजित की जाएगी। सफल उम्मीदवारों के कागजातों की जांच होगी। शारीरिक स्वास्थ्य मानकों की पुष्टि। यह एक साल की ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग होगी। सफल उम्मीदवारों को NATS गाइडलाइंस के अनुसार मासिक स्टाइपेंड दिया जाएगा। हालांकि, कंपनी ने स्पष्ट किया है कि ट्रेनिंग पूरी होने के बाद नौकरी की कोई गारंटी नहीं होगी और न ही रहने या हॉस्टल की सुविधा प्रदान की जाएगी।
आइए आपको बताते है कैसे करेंगे आवेदन
योग्य उम्मीदवार टाटा स्टील के आधिकारिक पोर्टल या संबंधित ऑनलाइन लिंक पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। ध्यान रहे कि जिन उम्मीदवारों ने पहले किसी अन्य संस्थान से अप्रेंटिसशिप पूरी की है, वे इस प्रोग्राम के लिए पात्र नहीं होंगे।