Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-20

Jamshedpur Accident: साकची गोलचक्कर पर ट्रक ने मारी टक्कर, ड्यूटी से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

Jamshedpur: परसुडीह थाना क्षेत्र के हलुदबनी नामोटोला निवासी युवक की गुरुवार देर रात दुर्घटना में जान चली गई। वह आदित्यपुर स्थित एक निजी कंपनी में पार्ट टाइम काम करता था और साथ ही फूड डिलीवरी का काम भी करता था।

ड्यूटी से लौटते समय हुआ हादसा
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान शुभ्र ज्योति नंदी के रूप में हुई है। वह ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो में पार्ट टाइम डिलीवरी बॉय के तौर पर कार्यरत था। गुरुवार रात करीब 11:30 बजे वह अपनी ड्यूटी पूरी कर घर लौट रहा था। इसी दौरान साकची गोलचक्कर के पास एक ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। हादसा इतना गंभीर था कि उसे गंभीर चोटें आईं।

अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे। घायल युवक को तुरंत टीएमएच अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों को देर रात हादसे की सूचना मिली, जिसके बाद वे अस्पताल पहुंचे।

परिवार का था एकमात्र कमाने वाला सदस्य
बताया जा रहा है कि शुभ्र ज्योति नंदी अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था। उसकी अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

पुलिस जांच में जुटी, ट्रक चालक फरार
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटनास्थल का निरीक्षण किया है। फिलहाल आरोपी ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है, ताकि दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा सके।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !