Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-20

Ghatshila News: गुड़ाबांदा में हाथी के हमले से बुजुर्ग महिला की हुई मौत

Ghatshila: झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत गुड़ाबांदा प्रखंड के बेनगाड़िया गांव में जंगली हाथी के हमले में घायल 68 वर्षीय चंपा हेंब्रम की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना गुरुवार सुबह की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, चंपा हेंब्रम सुबह शौच के लिए घर से बाहर निकली थीं। उसी दौरान इलाके में घूम रहे एक जंगली हाथी ने उन्हें दौड़ा लिया और पटक दिया। इस हमले में उनका एक पैर गंभीर रूप से जख्मी हो गया था और शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटें आई थीं।

इलाज के दौरान तोड़ा दम
घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों की मदद से उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहरागोड़ा में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें ओडिशा के बारीपदा स्थित अस्पताल रेफर कर दिया।

इलाज के दौरान शुक्रवार को उनकी मौत हो गई। प्रशासन की ओर से परिजनों को तत्काल राहत के रूप में ₹20 हजार की सहायता राशि प्रदान की गई है।

कई दिनों से क्षेत्र में सक्रिय है हाथी
ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से एक जंगली हाथी इलाके में घूम रहा है, जिससे लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग को इसकी सूचना दी थी, लेकिन उनका आरोप है कि अब तक हाथी को जंगल की ओर वापस भेजने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए।

ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि हाथी को सुरक्षित तरीके से जंगल की ओर खदेड़ा जाए, ताकि गांव के लोग बिना डर के अपने दैनिक कार्य कर सकें।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !