Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-20

Municipal Elections: नगर निगम चुनाव को लेकर संध्या सिंह के समर्थन में उतरे राज्य रक्षा मंत्री संजय सेठ, बन्ना गुप्ता पर साधा निशाना

Jamshedpur: मानगो नगर निगम चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। मेयर प्रत्याशी संध्या सिंह के समर्थन में आज राज्य रक्षा मंत्री संजय सेठ ने जनसभा को संबोधित किया और उनके पक्ष में नारे लगाए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे और उन्होंने संध्या सिंह के समर्थन में जोरदार समर्थन जताया।

बन्ना गुप्ता और कांग्रेस पर तीखा हमला
सभा को संबोधित करते हुए संजय सेठ ने राज्य की हेमंत सोरेन सरकार और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जनता अब वर्तमान सरकार से ऊब चुकी है। उन्होंने विपक्ष नेता बाबू लाल मरांडी के शासनकाल का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय की स्थिति से लोग भली-भांति परिचित हैं और अब जनता पूरी तरह सतर्क है।

बैलेट पेपर से चुनाव कराने पर उठाए सवाल
चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए संजय सेठ ने कहा कि जब पूरी दुनिया डिजिटल हो चुकी है तो चुनाव बैलेट पेपर से क्यों कराए जा रहे हैं। उन्होंने आशंका जताई कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने पर गड़बड़ी की संभावना बढ़ जाती है, मतदान प्रतिशत कम हो सकता है और परिणाम आने में भी अधिक समय लगता है। उन्होंने दावा किया कि अगर चुनाव ईवीएम से होते तो भाजपा की जीत सुनिश्चित थी और इसी भय से बैलेट पेपर से चुनाव कराए जा रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि वे किसी भी प्रकार की हेराफेरी नहीं होने देंगे।

स्वास्थ्य व्यवस्था पर सरकार को घेरा
संजय सेठ ने यह भी दावा किया कि उनके सूत्रों के अनुसार संध्या सिंह भारी मतों से जीत दर्ज करेगी हैं। स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर भी उन्होंने राज्य सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि बन्ना गुप्ता पांच वर्षों तक स्वास्थ्य मंत्री रहे, लेकिन राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था पटरी से क्यों उतर गई?

उन्होंने रांची रिम्स जैसे बड़े अस्पताल की वर्तमान स्थिति पर चिंता जताते हुए पूछा कि इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा। उन्होंने बन्ना गुप्ता पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले पांच वर्षों में उन्होंने क्या काम किया है, जो जनता उन्हें वोट देगी। सभा के अंत में संजय सेठ ने कहा कि जनता अब किसी के झांसे में आने वाली नहीं है। 


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !