Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-20

Jamshedpur News: जमशेदपुर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दौरा, एडीजी ने सुरक्षा तैयारियों का लिया जायजा, रूट से लेकर कार्यक्रम स्थल तक हाई अलर्ट

Jamshedpur News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगामी जमशेदपुर दौरे को लेकर प्रशासनिक महकमे में हलचल तेज हो गई है. शुक्रवार को एडीजी मनोज कौशिक ने शहर पहुंचकर सुरक्षा और प्रोटोकॉल को लेकर उच्चस्तरीय बैठक की. इस बैठक में जमशेदपुर के डीसी कर्ण सत्यार्थी, एसएसपी पीयूष पाण्डेय, सिटी एसपी कुमार शिवाषिस और ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग समेत जिले के तमाम आला अधिकारी मौजूद रहे. पुलिस प्रशासन का पूरा फोकस राष्ट्रपति की सुरक्षा और निर्बाध यातायात सुनिश्चित करने पर है.

मरीन ड्राइव पर मंदिर का शिलान्यास
तय कार्यक्रम के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 26 फरवरी 2026 को लौहनगरी पहुंचेंगी. यहां वे कदमा मरीन ड्राइव के समीप श्री जगन्नाथ मंदिर ट्रस्ट द्वारा निर्मित होने वाले मंदिर और आध्यात्मिक केंद्र का शिलान्यास करेंगी. इस ऐतिहासिक कार्यक्रम को देखते हुए जिला प्रशासन सोनारी एयरपोर्ट से लेकर कदमा तक के पूरे रूट के सौंदर्यीकरण और सुरक्षा व्यवस्था को युद्धस्तर पर अंतिम रूप देने में जुटा है. आपको बता दें कि राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को लेकर कार्यक्रम स्थल का एडीजी मनोज कौशिक ने जायजा लिया, और वह तकरीबन आधे घंटे तक वहां रुके रहे और अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिया. मौके पर एडीजी के साथ डीसी, एसएसपी, एसपी सिटी और तमाम आला अधिकारी मौजूद थे. 

टाटा मणिपाल मेडिकल कॉलेज भी होगा राष्ट्रपति का कार्यक्रम
एडीजी मनोज कौशिक ने अपने दौरे के दौरान न केवल जगन्नाथ मंदिर ट्रस्ट के कार्यक्रम स्थल का मुआयना किया, बल्कि वे टाटा मणिपाल मेडिकल कॉलेज भी पहुंचे. आपको बता दें राष्ट्रपति का कार्यक्रम मेडिकल कॉलेज में भी है. सुरक्षा एजेंसियां सभी रूट और कार्यक्रम के लिए प्लान तैयार कर रही हैं.

राष्ट्रपति का यह दौरा आध्यात्मिक और सामाजिक दोनों लिहाज से अहम है. मरीन ड्राइव जैसे व्यस्त इलाके में कार्यक्रम होने के कारण पुलिस के लिए ट्रैफिक मैनेजमेंट सबसे बड़ी चुनौती होगी. एडीजी का खुद कमान संभालना और मेडिकल कॉलेज का दौरा करना संकेत देता है कि सुरक्षा प्रोटोकॉल बेहद सख्त रहने वाला है. साथ ही, सोनारी और कदमा क्षेत्र के सौंदर्यीकरण से स्थानीय बुनियादी ढांचे में भी सुधार देखने को मिलेगा.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !