Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-20

Jamshedpur News: नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर सीमित क्षेत्रों में ड्राइ डे लागू, 21 फरवरी से 24 फरवरी तक शराब की बिक्री पर रहेगी पाबंदी

Jamshedpur: नगर निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से प्रशासन ने संबंधित क्षेत्रों में ड्राइ डे घोषित किया है। तय आदेश के अनुसार 21 फरवरी की शाम 5 बजे से 24 फरवरी की सुबह 7 बजे तक शराब की बिक्री पर रोक रहेगी।

यह प्रतिबंध केवल उन्हीं इलाकों में लागू होगा, जहां चुनाव होने हैं। पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर जिला) में मानगो नगर निगम, जुगसलाई नगर परिषद और चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र में इस अवधि के दौरान शराब की सभी दुकानें बंद रहेंगी।

अफवाहों पर प्रशासन की सफाई
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पूरे जिले में ड्राइ डे लागू होने की खबर सही नहीं है। यह प्रतिबंध केवल चुनाव वाले क्षेत्रों तक सीमित रहेगा। अन्य इलाकों में सामान्य रूप से शराब की बिक्री जारी रहेगी।

लाइसेंसधारकों के लिए अलग व्यवस्था
निर्धारित चुनाव क्षेत्रों के बाहर बार, रेस्तरां और क्लब अपने लाइसेंस के अनुसार संचालन कर सकेंगे। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !