Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-20

Seraikela Accident: प्रसव के बाद घर लौट रही महिला सड़क हादसे का शिकार, एंबुलेंस ने बोलेरो को मारी टक्कर, 4 घायल

Seraikela: सरायकेला थाना क्षेत्र के साहेबगंज के पास शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल से प्रसव के बाद खुशी-खुशी घर लौट रहे एक ही परिवार के चार लोग उस वक्त घायल हो गए, जब उनकी एंबुलेंस अनियंत्रित होकर आगे चल रही बोलेरो से जा टकराई।


तेज रफ्तार एंबुलेंस ने पीछे से मारी टक्कर

घटना शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे की है। जानकारी के अनुसार, छोटा सेगोई निवासी सुरेंद्र मुंडा अपनी पत्नी सुनीता हेंब्रम को प्रसव के बाद अस्पताल से छुट्टी कराकर एंबुलेंस के जरिए वापस गांव ले जा रहे थे। साहेबगंज के समीप एंबुलेंस की रफ्तार अधिक होने के कारण चालक ने नियंत्रण खो दिया और वाहन सीधे आगे चल रही बोलेरो से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एंबुलेंस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

एक ही परिवार के चार सदस्य घायल

इस हादसे में एंबुलेंस में सवार नवजात की मां समेत कुल चार लोग घायल हुए हैं। आइए आपको बताते है घायलों में कौन कौन शामिल है, सुनीता हेंब्रम 25 वर्ष प्रसूता महिला। सुरेंद्र मुंडा 27 वर्ष सुनीता के पति। चोकोन मुंडा 60 वर्ष सुरेंद्र की मां, जुगना मुंडा 30 वर्ष सुनीता की बड़ी बहन।

स्थानीय लोगों और पुलिस की तत्परता

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए और घायलों को वाहन से बाहर निकाला। आनन-फानन में दूसरी एंबुलेंस बुलाई गई और सभी घायलों को सदर अस्पताल सरायकेला में भर्ती कराया गया, जहां फिलहाल उनका उपचार चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही सरायकेला पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त एंबुलेंस और बोलेरो, दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और हादसे के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है। सौभाग्य से, नवजात शिशु सुरक्षित बताया जा रहा है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !