जनसंपर्क के दौरान केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने घर-घर जाकर नागरिकों से संवाद किया, उनका हालचाल जाना और एनडीए प्रत्याशी के समर्थन में आशीर्वाद मांगा। उनके साथ मेयर प्रत्याशी संध्या सिंह भी मौजूद रहीं। लोगों से सीधे संवाद करते हुए उन्होंने कहा कि एनडीए का उद्देश्य मानगो को स्वच्छ, सुरक्षित और विकसित नगर बनाना है, जहां हर वर्ग को समान अवसर और सम्मान मिले।
संजय सेठ ने कहा कि एनडीए सरकार ने जहां भी कार्य किया है, वहां विकास, सुशासन और पारदर्शिता को प्राथमिकता दी है। उन्होंने विश्वास जताया कि मानगो नगर निगम में भी एनडीए की जीत से विकास को नई दिशा और रफ्तार मिलेगी।
जनसंपर्क अभियान के दौरान स्थानीय नागरिकों में भारी उत्साह देखने को मिला। कई स्थानों पर लोगों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया और ‘एनडीए जिंदाबाद’ के नारों से माहौल गुंजायमान कर दिया। महिलाओं, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने खुलकर संध्या सिंह के समर्थन में मतदान करने का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी, सुबोध श्रीवास्तव, इंदर सिंह इंदर, कुलविंदर सिंह पन्नू, सुखवंत कौर, प्रीतपाल सिंह, मलकीत सिंह, रघुवीर सिंह राजा, हरजीत सिंह बुट्टे, शरनपाल सिंह, संतोख सिंह, मनविंदर सिंह समेत एनडीए के कई वरिष्ठ नेता, स्थानीय जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर मानगो नगर निगम चुनाव में एनडीए प्रत्याशी की जीत का संकल्प दोहराया।