Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-20

Jharkhand News: जमशेदपुर के औद्योगिक विकास पर चर्चा, टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के महामंत्री ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात

Jharkhand: टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के महामंत्री आरके सिंह ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को जमशेदपुर की वर्तमान औद्योगिक स्थिति और मजदूरों की मूलभूत समस्याओं से अवगत कराया। बैठक में मुख्य रूप से मजदूरों के कल्याण और क्षेत्र में औद्योगिक उत्पादन की निरंतरता पर चर्चा की गई।

ऑर्डर में बढ़ोतरी से खुशहाल हैं मजदूर

मुलाकात के दौरान महामंत्री आरके सिंह ने मुख्यमंत्री को बताया कि वर्तमान में टाटा मोटर्स सहित जमशेदपुर की अन्य कंपनियों को मिल रहे बेहतरीन ऑर्डर्स की वजह से मजदूरों और प्रबंधन, दोनों के बीच संतुष्टि का माहौल है। उन्होंने कहा कि जब कंपनियों के पास काम का अच्छा फ्लो होता है, तो न केवल बड़ी कंपनियां बल्कि उनसे जुड़ी हजारों छोटी इकाइयां भी फलती-फूलती हैं। इससे मजदूरों को समय पर वेतन और बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित होती हैं। आरके सिंह ने मुख्यमंत्री के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि सरकार की नीतियों के कारण कंपनियों को निरंतर ऑर्डर प्राप्त हो रहे हैं, जिससे औद्योगिक ढांचा मजबूत हुआ है।

रोजगार के नए अवसरों की उम्मीद

महामंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि यदि इसी गति से औद्योगिक ऑर्डर बढ़ते रहे, तो आने वाले समय में झारखंड के युवाओं के लिए रोजगार के ढेरों नए अवसर पैदा होंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि वे मजदूरों के हितों पर विशेष ध्यान दें ताकि औद्योगिक शांति बनी रहे और उत्पादन में कोई बाधा न आए।

प्रमुख हस्तियों की मौजूदगी

इस महत्वपूर्ण बैठक के दौरान महामंत्री आरके सिंह के साथ विधायक जयमंगल सिंह और विधायक मंगल कालिंदी भी उपस्थित थे। जनप्रतिनिधियों ने भी जमशेदपुर के विकास और श्रमिक हितों को लेकर अपनी बातें साझा कीं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !