Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-21

Jamshedpur Crime News: जुगसलाई में रंगदारी वसूलने की साजिश नाकाम, दो अपराधी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

Jamshedpur: जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र अंतर्गत खरखई रेलवे ब्रिज के पास से पुलिस ने दो कुख्यात अपराधियों को अवैध हथियार और जिंदा गोलियों के साथ गिरफ्तार किया है।

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई
वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम को गुप्त सूचना मिली थी कि कुख्यात अपराधी मनीष सिंह गिरोह के 6-7 सदस्य जुगसलाई और आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय हैं। गिरोह के सदस्य शहर के व्यापारियों को डराकर रंगदारी वसूलने की फिराक में थे।

सूचना मिलते ही वरीय अधिकारियों के निर्देश पर जुगसलाई थाना प्रभार बैजनाथ कुमार के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। टीम ने गरीब नवाज कॉलोनी के पास खरखई रेलवे ब्रिज के समीप छापेमारी कर दो संदिग्धों को धर दबोचा।

बरामद सामान
तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से एक लोहे का बना देशी कट्टा, दो जिंदा गोलियां, एक मोबाइल फोन बरामद किया। 

गिरफ्तार आरोपी की पहचान 
गिरफ्ता आरोपियों की पहचान  रौशन सिंह (28 वर्ष) व दीपक सिंह (30 वर्ष) के रूप में हुई है, जो जुगसलाई क्षेत्र के ही रहने वाले ही है। दोनों पर अवैध हथियार रखने और संगठित होकर रंगदारी मांगने का आरोप है।

दर्ज हुआ मामला
इस संबंध में जुगसलाई थाना में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

आपराधिक इतिहास
रौशन सिंह के खिलाफ पहले भी जुगसलाई थाना में जबरन वसूली का मामला दर्ज है।

दीपक सिंह के विरुद्ध तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं:
जुगसलाई थाना (19.03.2022) – धारा 147/148/341/323/324/307/325/328/379/149 

सोनारी थाना (29.07.2022) – धारा 302/34 भा.दं.वि. एवं 27 आर्म्स एक्ट

सोनारी थाना (05.08.2022) – धारा 25(1-A)/26/35 आर्म्स एक्ट

छापामारी दल में शामिल अधिकारी
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी बैजनाथ कुमार के नेतृत्व में अजय कुमार यादव, गोपाल कुमार, कृष्ण कुमार यादव, सुमित लड़का, गौतम कुमार, दिलीप कुमार यादव, हवलदार कुंदन राम, हवलदार वासुदेव महतो एवं गृहरक्षक चालक बिहारी कुमार मिश्रा शामिल थे।

पुलिस अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिले में रंगदारी और संगठित अपराध के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !