Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-21

News 26 New Office: सोनारी में News 26 Jharkhand का दूसरा कार्यालय शुरू, जमशेदपुर के मीडिया को मिलेगा नया आयाम

Jamshedpur: शहर के सोनारी क्षेत्र में आज News 26 Jharkhand के नए कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया गया। ये News 26 Jharkhand के दूसरे कार्यालय का उद्घाटन है, इस अवसर पर मीडिया, सामाजिक एवं व्यावसायिक क्षेत्र से जुड़े अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। उद्घाटन समारोह उत्साह और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।
संस्थान के चेयरमैन अशोक सिंह राघव ने बताया कि News 26 Jharkhand का उद्देश्य निष्पक्ष, त्वरित और जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि यह नया कार्यालय न केवल जमशेदपुर बल्कि पूरे झारखंड में पत्रकारिता के क्षेत्र में एक सशक्त मंच के रूप में कार्य करेगा।

सोनारी, जो जमशेदपुर का प्रमुख और विकसित क्षेत्र माना जाता है, वहां कार्यालय की स्थापना से स्थानीय खबरों के संकलन और प्रसारण में और अधिक तेजी आएगी। संस्थान ने भरोसा जताया कि वे समाज के हर वर्ग की आवाज को प्रमुखता देंगे और पत्रकारिता की मर्यादा व मूल्यों का पालन करेंगे।

उद्घाटन समारोह में उपस्थित अतिथियों ने News 26 Jharkhand की पूरी टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सशक्त और सकारात्मक पत्रकारिता समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

नए कार्यालय के खुलने से मीडिया जगत में प्रतिस्पर्धा के साथ-साथ गुणवत्ता में भी वृद्धि होने की उम्मीद जताई जा रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !