Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-21

Jharkhand Weather Update: झारखंड में मौसम का मिजाज बदला, कोल्हान समेत कई जिलों में बारिश के आसार, गर्मी ने भी दी दस्तक

Jharkhand: झारखंड में मौसम की लुका-छिपी जारी है। एक तरफ जहां राज्य के कई हिस्सों में तापमान बढ़ने से गर्मी का अहसास होने लगा है, वहीं दूसरी ओर मौसम विभाग ने आगामी कुछ दिनों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। विशेषकर कोल्हान प्रमंडल और राजधानी रांची के आसपास के इलाकों में मौसम में बदलाव दिखने वाला है।

कैसा रहेगा आने वाले दिनों का हाल

 विजिबिलिटी का असर, जमशेदपुर में धुंध के कारण दृश्यता घटकर 2000 मीटर रह गई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 22 फरवरी की सुबह राज्य के विभिन्न हिस्सों में हल्का कुहासा रहेगा, जिसके बाद आंशिक बादल छाए रह सकते हैं।

बारिश का अनुमान

  रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा और कोल्हान के तीनों जिलों पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां में छिटपुट बारिश होने की संभावना है। 24 फरवरी को इन जिलों में बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है, जबकि राज्य के शेष हिस्सों में बादल छाए रहेंगे। 25 फरवरी, मौसम फिर से शुष्क होने की उम्मीद है, हालांकि सुबह के वक्त हल्का कुहासा बना रहेगा।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है 

शनिवार को राज्य के तापमान में काफी विविधता देखी गई। कोल्हान क्षेत्र में जहां तपिश बढ़ी, वहीं कुछ जिलों में रातें अब भी ठंडी हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बादलों के आने-जाने से विजिबिलिटी पर भी असर पड़ रहा है। जमशेदपुर में विजिबिलिटी गिरकर 2000 मीटर तक पहुंच गई थी। लोगों को सलाह दी गई है कि बदलते मौसम में स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !