Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-21

Jamshedpur News: मानगो फ्लाईओवर के पास लोहा चोरी करते चोर रंगे हाथ पकड़ा गया, ग्रामीणों ने की जमकर पिटाई, देखिये पूरी वीडियो

Jamshedpur: मानगो फ्लाईओवर के पास निर्माण कार्य के लिए रखे गए लोहे की चोरी करते हुए एक युवक को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। घटना शुक्रवार शाम करीब चार बजे की है।

लोगों ने बांधकर की पिटाई
पकड़े गए युवक की पहचान भालुबासा निवासी सौरभ मुखी के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लोगों ने उसे लोहे के सरिए चोरी करते देखा। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने उसके हाथ-पैर बांध दिए और जमकर पिटाई की।

चेतावनी देकर छोड़ा
घटना के दौरान कुछ देर के लिए इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। हालांकि, मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी गई। बाद में स्थानीय लोगों ने युवक को चेतावनी देकर छोड़ दिया।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !