Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-21

Chaibasa News: चाईबासा में खाना बनाते समय आग में झुलसी महिला, हालत गंभीर

Chaibasa: चाईबासा जिले के मनोहरपुर प्रखंड अंतर्गत चुरगी गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां एक विवाहित महिला खाना बनाते समय गंभीर रूप से झुलस गई। घायल महिला की पहचान प्रभा तिर्की (18) के रूप में हुई है।

खाना बनाते हुए महिला को आया चक्कर 
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात प्रभा अपने घर में चूल्हे पर भोजन तैयार कर रही थी। इसी दौरान अचानक उसे चक्कर आ गया और वह संतुलन खो बैठी। देखते ही देखते वह जलते हुए चूल्हे पर गिर पड़ी, जिससे उसके शरीर का बड़ा हिस्सा आग की चपेट में आ गया। जब तक परिवार के सदस्य उसे बचाते, तब तक वह बुरी तरह झुलस चुकी थी।

आधा से ज्यादा जली महिला 
परिजनों ने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए शनिवार सुबह उसे मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां मौजूद चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत नाजुक बताते हुए बेहतर इलाज के लिए बड़े अस्पताल में रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि महिला 70 प्रतिशत से अधिक झुलस गई है।

पुलिस को दी गई सूचना 
घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है। गांव में इस घटना के बाद से माहौल गमगीन है और लोग प्रभा के जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !