Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-21

Giridih Murder : झामुमो नेता और पूर्व जिप अध्यक्ष राकेश महतो की अर्धजली लाश बरामद, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

Giridih : झारखंड के गिरिडीह जिले में शनिवार को उस समय सनसनी फैल गई जब झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय सदस्य सह पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष राकेश महतो का अर्धजला शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान 45 वर्षीय राकेश महतो के रूप में हुई है, जो झामुमो के कद्दावर नेता माने जाते थे।


पुलिस के अनुसार, निमियाघाट थाना क्षेत्र के घुटवाली के पास एक सुनसान स्थान पर शव मिला। बताया जा रहा है कि अपराधियों ने पहले उनकी बेरहमी से पिटाई कर हत्या की और फिर साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को जलाने का प्रयास किया।


निमियाघाट थाना प्रभारी सुमन कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत होता है। उन्होंने कहा कि फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया है और साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। अज्ञात अपराधियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार, डुमरी थाना क्षेत्र स्थित झारखंड कॉलेज के संस्थापक शिवा महतो के खेत के बगल में शव मिलने की सूचना सुबह खेत जाने वाली एक महिला ने दी। खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और लोग बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए।

घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने हत्यारों की गिरफ्तारी और उच्च स्तरीय जांच की मांग को लेकर डुमरी फुसरो रोड को जाम कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी, तब तक सड़क जाम जारी रहेगा।

घटना की सूचना मिलते ही डुमरी और निमियाघाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र की घेराबंदी कर दी। पुलिस फोरेंसिक टीम के आने का इंतजार कर रही है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

राकेश महतो की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उनके भाई ने बताया कि शुक्रवार शाम को ही उनकी मुलाकात हुई थी और किसी अनहोनी की आशंका नहीं थी।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !