Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-22

Ranchi News: मोरहाबादी डिस्पैच सेंटर में हड़कंप, इलेक्शन ड्यूटी में तैनात कर्मचारी का गाड़ी के अंदर मिला शव

Ranchi News: रांची के मोरहाबादी स्थित डिस्पैच सेंटर से एक दुखद खबर सामने आ रही है. नगर निकाय चुनाव के लिए बनाए गए इस कैंप में इलेक्शन ड्यूटी पर तैनात एक कर्मचारी का शव मिला है. रविवार सुबह कर्मचारी का शव परिसर में ही खड़ी एक गाड़ी के अंदर बरामद हुआ. इस घटना के बाद पूरे डिस्पैच सेंटर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और चुनावी कार्य में लगे अन्य कर्मियों के बीच शोक की लहर दौड़ गई.

सहकर्मियों ने दी पुलिस को सूचना
जानकारी के मुताबिक, कर्मचारी चुनाव ड्यूटी के सिलसिले में मोरहाबादी कैंप सेंटर में तैनात थे. सुबह काफी देर तक जब वे गाड़ी से बाहर नहीं निकले, तो उनके साथियों को कुछ अनहोनी का संदेह हुआ. पास जाकर जांच करने पर कर्मचारी को मृत पाया गया. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.

जांच में जुटी पुलिस
पुलिस की प्रारंभिक जांच में अब तक मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है. यह अभी तक साफ नहीं है कि मौत किसी बीमारी के कारण हुई या इसके पीछे कोई और वजह है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के हर पहलू की बारीकी से छानबीन कर रही है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !