Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-22

Ranchi News: मोराबादी मैदान में मॉर्निंग वॉक करने गए व्यक्ति की संदिग्ध मौत

Ranchi: राजधानी रांची के मोराबादी मैदान से आज अहले सुबह एक दुखद घटना सामने आई। यहां मॉर्निंग वॉक के दौरान एक व्यक्ति की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, वह व्यक्ति मैदान में टहल रहा था, तभी अचानक जमीन पर गिर पड़ा।

चार दिनों से मोराबादी में रह रहा था ड्राइवर
स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक पेशे से ड्राइवर था और पिछले चार दिनों से मोराबादी इलाके में ही ठहरा हुआ था। हालांकि, वह कहां से आया था और यहां किसके साथ रह रहा था, इसकी स्पष्ट जानकारी फिलहाल नहीं मिल पाई है।

लोगों ने उठाने की कोशिश की, लेकिन हो चुकी थी मौत
सुबह मैदान में मौजूद अन्य लोगों ने जब उसे गिरते देखा तो तुरंत पास पहुंचे और उठाने की कोशिश की। लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई।

पहचान और मौत के कारण की जांच में जुटी पुलिस
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मृतक की पहचान और उसकी मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !