स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बना चुनावी हलचल का केंद्र
सुबह से ही स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में चुनाव ड्यूटी पर तैनात कर्मियों और सुरक्षाबलों का जमावड़ा लगा रहा। सेक्टर मजिस्ट्रेट और चुनाव अधिकारियों की निगरानी में पोलिंग पार्टियों को बैलेट बॉक्स, बैलेट पेपर और अन्य आवश्यक सामग्री वितरित की गई। जिला प्रशासन ने 23 फरवरी को होने वाले मतदान के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।
बैलेट पेपर की वापसी, मतदाता और कर्मियों में उत्साह
इस बार मतदान ईवीएम के बजाय बैलेट पेपर से कराया जा रहा है। चुनाव ड्यूटी में तैनात कर्मियों ने इस प्रक्रिया को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है, सरवन कुमार महतो मुझे बस्ताकोला स्थित बूथ पर तैनात किया गया है। बैलेट पेपर से मतदान काफी सुविधाजनक और सरल है। सुरेंद्र यादव बैलेट पेपर की प्रक्रिया पारदर्शी है, जिससे मतदाताओं को अपने प्रत्याशी चुनने में आसानी होगी।
रंगों से होगी प्रत्याशियों की पहचान
मतदाताओं की सुविधा के लिए इस बार अलग-अलग रंगों के बैलेट पेपर का उपयोग किया जा रहा है गुलाबी बैलेट पेपर मेयर महापौर पद के प्रत्याशी के लिए। सफेद बैलेट पेपर, वार्ड पार्षद पद के प्रत्याशी के लिए। मतदाता अपने पसंदीदा प्रत्याशी के क्रमांक संख्या पर मोहर लगाएंगे और उसे मोड़कर बैलेट बॉक्स में डालेंगे।