Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-23

Jamshedpur News: नारायण प्राइवेट आईटीआई में स्वामी सहजानंद सरस्वती की जयंती मनाई गई, किसानों की उन्नति में ही देश की प्रगति

Jamshedpur: आज नारायण प्राइवेट आईटीआई के प्रांगण में किसान आंदोलन के जनक और महान समाज सुधारक स्वामी सहजानंद सरस्वती की जन्म जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक, शिक्षक और कर्मचारियों ने स्वामी जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर संस्थान के डायरेक्टर डॉक्टर जटाशंकर पांडे ,डिप्टी डायरेक्टर प्रोफेसर सुदीस्ट सर, एडवोकेट निखिल कुमार पांडे और संस्थान के शिक्षक तथा समस्त कर्मचारी लोग उपस्थित थे । 

इस शुभ अवसर पर संस्थान के डायरेक्टर डॉक्टर ने कहा

इस शुभ अवसर पर संस्थान के डायरेक्टर डॉक्टर जटाशंकर पांडे सर ने अपनी बातों को रखते हुए कहा की स्वामी सहजानंद सरस्वती अप्रतिम दूरदर्शी थे,दूरदृष्टि कुशाग्र नेतृत्वकरता किसान आंदोलन के प्रणेता ,सामाजिक आंदोलन के प्रणेता विशेष कर किसानों के बारे में उन्होंने जो अपनी भूमिका निभाई और उन्हें एकजुट किया। 

कार्यक्रमों के माध्यम से जनजागरण 

उनके उत्थान और देश की प्रगति में किसानो की भागीदारी कृषि और समाज में व्याप्त कुरीतियों को भी उन्होंने अपने अभिभाषणों, कार्यों तथा कार्यक्रमों के माध्यम से संबंधित जनजागरण और जनांदोलन किए ओर उनका मानना था कि देश तभी प्रगति करेगा जब किसनो की उन्नति - प्रगति होगी । अंत में पांडे ने कहा की स्वामी सहजानंद सरस्वती की विचारधारा उस समय जितनी प्रासंगिक थी आज के कालखंड में भी उतनी ही प्रासंगिक है ।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !