Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-23

Jharkhand Municipal Election: नगर निकाय चुनाव सुरक्षा के बीच मतदान जारी, हाई-टेक कंट्रोल रूम से हो रही चप्पे-चप्पे की निगरानी

Dhanbad: कोयलांचल की हृदयस्थली धनबाद में आज नगर निकाय चुनाव का आगाज भारी सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक मुस्तैदी के साथ हुआ। लोकतंत्र के इस उत्सव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और झारखंड पुलिस ने सुरक्षा के ऐसे पुख्ता इंतजाम किए हैं कि परिंदा भी पर न मार सके।


जिला पुलिस के कंट्रोल रूम से सभी मतदान केंद्रों पर लगातार सीधा संपर्क बनाए रखा गया है। कंट्रोल रूम में डीएसपी सीसीआर सुमित कुमार, डीएसपी मुख्यालय धीरेन्द्र नारायण बंका, डीएसपी साइबर संजीव कुमार और इंस्पेक्टर रविकांत प्रसाद मौजूद रहकर पल-पल की स्थिति की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। मतदान की प्रगति, सुरक्षा व्यवस्था और क्षेत्र की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

विभिन्न क्षेत्रों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा

वरीय अधिकारियों द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए क्विक रिस्पॉन्स टीम को अलर्ट मोड में रखा गया है, वहीं पुलिस की गश्ती टीम भी लगातार भ्रमण कर रही है, जिससे मतदाताओं में सुरक्षा का भरोसा बना हुआ है।

मतदान केंद्रों पर मतदाता कतारबद्ध होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। महिला, बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से निर्भीक होकर मतदान करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत देने की अपील की है।

बाधा डालने की कोशिश करने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति

कुल मिलाकर जिले में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त मतदान सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और अब तक स्थिति सामान्य और नियंत्रण में है, धनबाद जिला प्रशासन की इस सक्रियता ने यह स्पष्ट कर दिया है कि चुनाव में बाधा डालने की कोशिश करने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी। शाम तक मतदान प्रतिशत में और बढ़ोत्तरी होने की उम्मीद है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !