Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-23

Holi Special Train: होली पर घर जाने वालों की मौज, दिल्ली-हावड़ा के बीच चलेगी एसी स्पेशल ट्रेन, देखिए पूरा शेड्यूल

Jharkhand: होली के पावन त्योहार पर अपने घर जाने वाले रेल यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने एक बड़ी खुशखबरी दी है। त्योहार के दौरान ट्रेनों में होने वाली भारी भीड़ और लंबी वेटिंग लिस्ट को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली और हावड़ा के बीच विशेष वातानुकूलित AC ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। इस कदम से उन हजारों यात्रियों को राहत मिलेगी जो नियमित ट्रेनों में कंफर्म टिकट न मिलने के कारण परेशान थे।

ट्रेन का समय और संचालन

रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार, यह स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं से संचालित की जाएगी ताकि यात्रियों को आने-जाने में कोई असुविधा न हो। नई दिल्ली से हावड़ा, यह ट्रेन 25 फरवरी से 3 मार्च तक प्रतिदिन संचालित होगी। नई दिल्ली स्टेशन से यह शाम 6:15 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन रात 11:40 बजे हावड़ा पहुंचेगी। हावड़ा से नई दिल्ली ट्रेन संख्या 04051, वापसी की यात्रा के लिए यह ट्रेन 27 फरवरी से 5 मार्च तक हर दिन चलेगी। हावड़ा से यह रात 1:40 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 8:20 बजे नई दिल्ली स्टेशन पहुंचेगी।

प्रमुख स्टेशनों पर होगा ठहराव

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए, रेलवे ने इस पूरी तरह से वातानुकूलित ट्रेन के लिए महत्वपूर्ण स्टेशनों पर स्टॉपेज तय किए हैं। यह ट्रेन रास्ते में इन स्टेशनों पर रुकेगी, दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर, जसीडीह त्योहारों के सीजन में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करना और उन्हें आरामदायक सफर देना हमारी प्राथमिकता है। इस स्पेशल ट्रेन से बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल जाने वाले यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।

 आइए आपको बताए यात्रियों के लिए क्यों है यह खास

होली के समय उत्तर भारत और बंगाल के रूट पर ट्रेनों में पैर रखने की जगह नहीं होती। ऐसे में पूरी तरह से एसी कोच वाली यह स्पेशल ट्रेन न केवल सफर को आरामदायक बनाएगी, बल्कि अंतिम समय में घर जाने की योजना बनाने वालों के लिए भी यह एक बेहतरीन विकल्प साबित होगी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !