Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-23

Ranchi Incident: दतवन तोड़ने के दौरान करंट की चपेट में आने से 14 वर्षीय किशोर की मौत

Ranchi: राजधानी रांची के बुढ़मू थाना क्षेत्र अंतर्गत नाऊज गांव में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहाँ 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 14 वर्षीय किशोर सोनू लोहरा की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।


आपको बताए कैसे हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, नाऊज गांव निवासी सिकंदर लोहरा का पुत्र सोनू लोहरा ठाकुरगांव-बुढ़मू मुख्य मार्ग पर स्थित बिंदू बसाईर के पास एक करंज के पेड़ पर दतवन तोड़ने के लिए चढ़ा था। पेड़ के काफी करीब से बिजली की 11 हजार वोल्ट की लाइन गुजर रही थी। दतवन तोड़ने के दौरान सोनू अनजाने में हाईटेंशन तार के संपर्क में आ गया। करंट इतना जोरदार था कि किशोर पेड़ पर ही अचेत हो गया और कुछ ही पलों में उसकी जान चली गई।

तार टूटने से झाड़ियों में लगी आग

हादसे की तीव्रता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि करंट लगने के बाद बिजली का तार टूटकर नीचे गिर गया। तार से निकली चिंगारियों के कारण पेड़ के नीचे स्थित सूखी झाड़ियों में भीषण आग लग गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

परिजनों का बुरा हाल, ग्रामीणों में आक्रोश

घटना की सूचना मिलते ही सोनू की मां मौके पर पहुंची और अपने लाडले का शव देखकर बदहवास होकर गिर पड़ीं। स्थानीय ग्रामीणों ने उन पर पानी छिड़ककर उन्हें होश में लाया। ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही पर कड़ा रोष जताया है।

मुख्य मार्ग के किनारे इस तरह खुले में हाईटेंशन तार का होना मौत को दावत देने जैसा है। हमने पहले भी विभाग से इसकी शिकायत की थी, लेकिन अधिकारियों के कान पर जूं तक नहीं रेंगी। ग्रामीणों का आरोप है कि अगर समय रहते बिजली विभाग ने संज्ञान लिया होता, तो आज एक मासूम की जान नहीं जाती। फिलहाल पुलिस को मामले की सूचना दे दी गई है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !