Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-23

Political News: दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन से मिले सुदेश महतो, झारखंड से लेकर बंगाल चुनाव तक बनी रणनीति

Political News: झारखंड की सियासत और एनडीए (NDA) गठबंधन को लेकर दिल्ली से एक बड़ी खबर सामने आई है. बीजेपी के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और आजसू (AJSU) पार्टी प्रमुख सुदेश महतो के बीच बीजेपी मुख्यालय में औपचारिक मुलाकात हुई. नितिन नबीन के कमान संभालने के बाद दोनों नेताओं के बीच यह पहली शिष्टाचार भेंट थी, जिसमें भविष्य की सियासी रूपरेखा पर मंथन किया गया.

झारखंड और बंगाल पर फोकस
इस मुलाकात के दौरान मुख्य रूप से झारखंड में एनडीए की एकजुटता और संगठन को और अधिक प्रभावशाली बनाने पर चर्चा हुई. इसके साथ ही, आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों को लेकर भी दोनों नेताओं के बीच विमर्श हुआ. सुदेश महतो ने नितिन नबीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की बधाई देते हुए भरोसा जताया कि उनके नेतृत्व में गठबंधन नई ऊंचाइयों को छुएगा.

“राष्ट्रहित सर्वोपरि” का संकल्प
मुलाकात के बाद सुदेश महतो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म “एक्स” पर इस मुलाकात की तस्वीरें साझा कीं. उन्होंने लिखा कि एनडीए का संकल्प राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए सशक्त और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का है. उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नबीन के नेतृत्व में गठबंधन की एकता और अधिक सुदृढ़ होगी, जिससे जनसेवा और विकास की राजनीति को नई ऊर्जा मिलेगी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !