Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-23

Jharkhand News: CM हेमंत सोरेन से मिला ओलचिकी शताब्दी समारोह का प्रतिनिधिमंडल, दुबई में होगा भव्य आयोजन

Jharkhand News: झारखंड की अस्मिता और संथाली भाषा की “ओलचिकी” लिपि के लिए एक ऐतिहासिक पल आने वाला है. सोमवार को रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में पंडित रघुनाथ मुर्मु हेरिटेज ट्रस्ट (ओडिशा) के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की. इस मुलाकात का मुख्य केंद्र आगामी 11 और 12 अप्रैल को दुबई के बुर्ज खलीफा में आयोजित होने वाला “ओलचिकी शताब्दी समारोह” रहा.

दुबई में सजेगा शताब्दी समारोह
ट्रस्ट के सदस्यों ने मुख्यमंत्री के साथ दुबई में होने वाले इस गौरवशाली कार्यक्रम के प्रस्ताव पर विस्तार से चर्चा की. यह आयोजन ओलचिकी लिपि के 100 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में किया जा रहा है, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आदिवासी संस्कृति और भाषा को एक नई पहचान दिलाएगा. सीएम सोरेन ने इस पहल की सराहना की और इसे झारखंड व देश के लिए गौरव का विषय बताया.

सीएम को भेंट किया खास “मानचित्र”
मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को “सर्वे ऑफ इंडिया” द्वारा ओलचिकी लिपि में अनुवादित झारखंड का एक विशेष मानचित्र भेंट किया. इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष चुन्नियान मुर्मु, कोषाध्यक्ष अंता आलोक बास्के और सदस्य डॉ. डुमनी माई मुर्मु उपस्थित थे.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !