Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-23

Jharkhand News: हेमंत सोरेन से मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात, 26 फरवरी के कार्यक्रम में दिया आमंत्रण

Jharkhand हेमंत सोरेन से सोमवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज, बारीडीह (जमशेदपुर) के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस दौरान कॉलेज के प्रभारी डीन डॉ. हरीश चंद्र बंधु ने मुख्यमंत्री को आगामी 26 फरवरी 2026 को आयोजित होने वाले विशेष कार्यक्रम में शामिल होने का सादर निमंत्रण दिया।

डॉ. बंधु ने बताया कि 26 फरवरी को कॉलेज परिसर में एक महत्वपूर्ण आयोजन प्रस्तावित है, जिसमें देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के जमशेदपुर दौरे के क्रम में कॉलेज आगमन का कार्यक्रम भी निर्धारित किया गया है। इसे लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को लेकर शुभकामनाएं दी और राज्य में चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे शैक्षणिक संस्थानों की सक्रियता से राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूती मिलेगी।

मुलाकात के दौरान कॉलेज की जनसंपर्क पदाधिकारी प्रियंका सिंघल तथा लीगल हेड जय प्रकाश भी मौजूद रहे। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को आयोजन की रूपरेखा से अवगत कराया.  
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !