Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-24

Jharkhand News: विकसित भारत का संकल्प, आसानपहाड़ी में करियर कार्यशाला आयोजित, STEM शिक्षा पर दिया गया जोर

Jharkhand: विकास की मुख्यधारा से सुदूरवर्ती क्षेत्रों के युवाओं को जोड़ने और उन्हें आधुनिक शिक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार को पहाड़िया आवासीय विद्यालय, नकटी (आसानपहाड़ी) में एक विशेष करियर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर क्षेत्र का गौरव बढ़ाने वाले संजय पाल उपस्थित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाचार्या सुजोला मुर्मू ने की। 


कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए प्रधानाचार्या ने प्रेरित किया

कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए प्रधानाचार्या सुजोला मुर्मू ने छात्राओं को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण के लिए हर नागरिक, विशेषकर युवाओं की सहभागिता अनिवार्य है। उन्होंने मुख्य वक्ता संजय पाल का परिचय देते हुए उनके अनुभवों को छात्राओं के लिए प्रेरणादायी बताया।

मुख्य वक्ता संजय पाल ने छात्राओं के साथ विकसित भारत @2047 के विजन को साझा किया। उन्होंने विशेष रूप से STEM (विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित) शिक्षा के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा, भविष्य की चुनौतियां तकनीकी होंगी और हमारे क्षेत्र की बेटियों को इसमें अग्रणी भूमिका निभानी होगी। STEM केवल विषय नहीं, बल्कि सवाल पूछने की कला है। जब आप क्यों और कैसे पूछना शुरू करती हैं, तो आप सीखने की दिशा में पहला कदम बढ़ाती हैं।

सीखने की दिशा में पहला कदम

संजय पाल ने छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया, मुख्यमंत्री सारथी योजना, निशुल्क कौशल प्रशिक्षण और रोजगार के अवसर। गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता। पॉलिटेक्निक शिक्षा तकनीकी क्षेत्र में करियर बनाने के सुलभ अवसर।

कार्यशाला का समापन सामूहिक राष्ट्रगान के साथ

कार्यशाला का समापन सामूहिक राष्ट्रगान के साथ हुआ, जिससे पूरा परिसर देशभक्ति के स्वर से गुंजायमान हो उठा। प्रधानाचार्या ने संजय पाल के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं का अपनी जड़ों की ओर लौटना और समाज की बेटियों को प्रेरित करना एक बड़े सकारात्मक बदलाव का संकेत है। अंत में संजय पाल ने विद्यालय परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी मार्गदर्शन हेतु निरंतर सहयोग का आश्वासन दिया।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !