Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-24

Garhwa Crime: गढ़वा में शादी समारोह से लौट रही किशोरी की खेत में मिली लाश, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

Jharkhand: झारखंड के गढ़वा जिले के रामकांडा थाना क्षेत्र से एक रूह कपा देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ कसमार गांव में एक किशोरी की संदिग्ध अवस्था में मौत के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतका गिरजा सिंह की पुत्री बताई जा रही है, जिसका शव गांव से करीब 700 मीटर दूर एक अरहर के खेत से बरामद किया गया है।


शादी समारोह से घर लौटते समय हुई लापता

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतका रविवार शाम गांव में ही आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने गई थी। कार्यक्रम के बाद वह 4-5 वर्ष के दो छोटे बच्चों के साथ घर के लिए निकली थी। बच्चे तो सुरक्षित घर पहुँच गए, लेकिन किशोरी रास्ते से ही लापता हो गई। जब देर रात तक वह घर नहीं लौटी, तो परिजनों की चिंता बढ़ी और उन्होंने खोजबीन शुरू की।

खेत में मिला शव, गले पर निशान

अगली सुबह जब परिजनों और ग्रामीणों ने मिलकर तलाशी अभियान चलाया, तब गांव के पास ही अरहर के खेत में किशोरी का शव मिला। लोगों के अनुसार, शव के गले पर गहरे निशान पाए गए हैं, जो गला दबाकर हत्या किए जाने की ओर इशारा कर रहे हैं। परिजनों ने आशंका जताई है कि किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी पहचान छिपाने के लिए हत्या कर दी गई है।

पुलिस की कार्रवाई और जांच

घटना की सूचना मिलते ही रामकांडा थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह कुंटिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की हर पहलू से गहन जांच कर रही है। आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ जारी है और दोषियों को जल्द से जल्द पकड़ने के लिए साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। इस घटना के बाद कसमार गांव सहित पूरे रामकांडा क्षेत्र में शोक और भारी तनाव व्याप्त है। ग्रामीण दोषियों की अविलंब गिरफ्तारी और सख्त सजा की मांग कर रहे हैं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !