Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-25

Jharkhand Weather Updates: झारखंड में मौसम का बदला मिजाज, कई जिलों में झमाझम बारिश

Jharkhand: झारखंड में बीते 24 घंटों के दौरान मौसम ने करवट ले ली है। राज्य में अधिकतम 28.8 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। कई जिलों में दिनभर आसमान पर काले बादलों का डेरा रहा और रुक-रुक कर बारिश होती रही। हालांकि राजधानी रांची में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया था, लेकिन यहां बूंदाबांदी भी देखने को नहीं मिली।

इसके बावजूद मौसम बेहद सुहावना बना रहा। ठंडी हवाओं ने लोगों को हल्की सर्दी का एहसास करा दिया। हालात ऐसे रहे कि जिन्होंने स्वेटर अलमारी में रख दिए थे, वे भी दोबारा गर्म कपड़ों में नजर आए।

दोपहर बाद जारी हुआ येलो अलर्ट, कई जिलों में चेतावनी
मौसम विभाग ने दोपहर 3:26 बजे पहला येलो अलर्ट जारी किया। यह अलर्ट पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला खरसावां के लिए था। इन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और वज्रपात की आशंका जताई गई। लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।

इसके बाद 3:41 बजे एक और येलो अलर्ट जारी किया गया, जिसमें गुमला, खूंटी, सिमडेगा, दुमका और गोड्डा शामिल हैं। इन इलाकों में भी तेज हवाओं और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना को देखते हुए एहतियात बरतने की सलाह दी गई है।

20 जिलों में आज बारिश की संभावना, इन चार जिलों को छोड़कर पूरे राज्य में असर
आज के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार को छोड़कर राज्य के लगभग 20 जिलों में अच्छी बारिश होने की संभावना है। आसमान में घने बादल छाए रहेंगे और कई जगहों पर तेज बारिश दर्ज की जा सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक, 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और वज्रपात की भी प्रबल आशंका है। ऐसे में लोगों को बिना जरूरी काम के बाहर निकलने से बचने और खुले स्थानों पर सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
मौसम के इस बदले स्वरूप ने जहां एक ओर गर्मी से राहत दी है, वहीं दूसरी ओर सतर्क रहने की जरूरत भी बढ़ा दी है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !