Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-25

Palamu News: निजी बस स्टैंड पर मारपीट, एजेंट से झड़प में कंडक्टर गंभीर रूप से घायल

Palamu: शहर के निजी बस स्टैंड पर बुधवार सुबह करीब 9 बजे अचानक अफरा-तफरी मच गई, जब एक कंडक्टर और एजेंट के बीच कहासुनी मारपीट में बदल गई। इस झड़प में कंडक्टर के सिर पर गंभीर चोट आई है। घायल अवस्था में उन्हें तुरंत एमएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

बस आगे बढ़ाने को लेकर शुरू हुआ विवाद
घायल कंडक्टर की पहचान उपेंद्र सिंह के रूप में हुई है, जो लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के सांगबार गांव के निवासी हैं। वहीं दूसरे पक्ष की पहचान एजेंट गुड्डू त्रिपाठी (रेड़मा) के रूप में हुई है।

उपेंद्र सिंह ने बताया कि घटना के समय बस चालक नाश्ता करने गया हुआ था। इसी बीच बस के रवाना होने का समय हो गया।
समय को देखते हुए उन्होंने ड्राइवर सीट पर बैठकर बस को थोड़ी दूरी तक आगे बढ़ा दिया। आरोप है कि इसी बात को लेकर एजेंट गुड्डू त्रिपाठी ने आपत्ति जताई और दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई।

कहासुनी ने लिया हिंसक रूप
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बहस कुछ ही मिनटों में हाथापाई में बदल गई। उपेंद्र सिंह का आरोप है कि विवाद के दौरान गुड्डू त्रिपाठी ने लाठी से वार कर दिया, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई। घटना के बाद बस स्टैंड पर कुछ समय के लिए हड़कंप की स्थिति बन गई।

अस्पताल में चल रहा इलाज
घायल कंडक्टर को आनन-फानन में एमएमसीएच ले जाया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज जारी है। फिलहाल इस मामले में पुलिस की ओर से क्या कार्रवाई की गई है, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
बस स्टैंड पर हुई इस घटना ने यात्रियों और स्थानीय लोगों को भी हैरान कर दिया। पुलिस की अगली कार्रवाई का इंतजार किया जा रहा है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !