Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-25

Bihar News: पैसे के लेनदेन को लेकर जमकर पति-पत्नी के बीच हुआ विवाद, पुलिस जवानों को देख मामला हुआ शांत

Bihar: शेखपुरा जिला न्यायालय के मुख्य द्वार पर उस समय अफरातफरी का माहौल बन गया जब देखते ही देखते दो पक्षों में बीच सड़क पर ही पैसे के लूट को लेकर आपस में भीड़ गए। मुख्य द्वार पर बीच सड़क पर चले 10 मिनट तक चले गुत्थम गुत्थी से भारी भीड़ उमड़ पड़ा। दरअसल शादी के बाद से पति पत्नी में बनाव नहीं हो रहा था। 

जमकर लात घुसे और मारपीट होने लगा

जिसको लेकर मामला न्यायालय में चल रहा था। इसी में लड़का पक्ष द्वारा 12 लाख रुपया लेकर कोर्ट पहुंचा। जिसके बाद किसी बात को लेकर विवाद हो गया और बीच सड़क पर ही जमकर लात घुसे और मारपीट होने लगा।

परिवार न्यायालय में मुकदमा चल रहा 

 जब तक बहा तैनात पुलिस जवान कुछ समझ पाते मारपीट शुरू हो गया। जिसके बाद आन फानन में कोर्ट गेट पर तैनात सुरक्षा कर्मियों ने बड़ी मशक्कत के बाद दोनों परिवार को लोगो को शांत कराया और कोर्ट कैंपस ले गया। कोर्ट कैंपस पहुंचते ही दोनों पक्ष के वकील दोनों को समझा बुझाकर शांत कराया। बताया जाता है कि शेखोपुसराय थाना की लड़की और गया जी जिला के लड़का पक्ष में कोर्ट में परिवार न्यायालय में मुकदमा चल रहा है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !