ईमेल मिलते ही अलर्ट मोड पर पुलिस
जैसे ही एसएसपी कार्यालय को धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ, इसकी गंभीरता को देखते हुए जिले के आला अधिकारियों को सूचित किया गया। बिना किसी देरी के भारी संख्या में पुलिस बल को कोर्ट परिसर की ओर रवाना किया गया। सुरक्षा की दृष्टि से पूरे कोर्ट परिसर की घेराबंदी कर दी गई।
परिसर खाली कराकर जांच शुरू
धमकी की सूचना मिलते ही कोर्ट में काम कर रहे अधिवक्ताओं, मुवक्किलों और न्यायिक कर्मचारियों के बीच दहशत फैल गई। पुलिस ने एहतियात बरतते हुए लाउडस्पीकर के जरिए घोषणा कर लोगों को बाहर निकाला गया। मौके पर बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वाड की टीम ने पहुंचकर मोर्चा संभाला। कोर्ट रूम, रजिस्ट्री ऑफिस, कैंटीन और पार्किंग एरिया के चप्पे-चप्पे की बारीकी से जांच की गई।
सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, जांच जारी
फिलहाल पुलिस और खुफिया एजेंसियां उस ईमेल आईडी के आईपी एड्रेस को ट्रेस करने में जुटी हैं, जिससे यह धमकी भेजी गई थी। अधिकारियों का कहना है कि यह किसी की शरारत है या कोई बड़ी साजिश, इसकी गहराई से जांच की जा रही है। कोर्ट परिसर की सुरक्षा को अगले आदेश तक के लिए बढ़ा दिया गया है और हर आने-जाने वाले व्यक्ति की सघन तलाशी ली जा रही है।
सतर्क रहने की अपील की है
इस घटना के कारण घंटों तक न्यायिक कार्य बाधित रहा, जिससे दूर-दराज से आए लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। पुलिस प्रशासन ने जनता से अफवाहों पर ध्यान न देने और सतर्क रहने की अपील की है।