Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-26

Dumka Accident: दुमका में भीषण सड़क हादसा, दो ट्रकों की टक्कर के बाद लगी आग ने 4 वाहनों को लिया चपेट में, खलासी की जिंदा जलकर मौत

Jharkhand: बुधवार की रात झारखंड की उपराजधानी दुमका में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत रेलवे स्टेशन के पास रिंग रोड पर दो ट्रकों के बीच हुई भीषण टक्कर ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। इस हादसे में एक ट्रक के खलासी की जिंदा जलने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से झुलस गया है। देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं और आसपास से गुजर रही अन्य दो हाइवा ट्रक को भी अपनी चपेट में ले लिया। 

इस घटना के बाद आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे में एक ट्रक के खलासी की मौके पर झुलस कर दर्दनाक मौत हो गयी जबकि ड्राइवर को गंभीर हालात में दुमका के फूलो झानो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में इलाज के भर्ती कराया गया। बताया जाता है कि जिन दो ट्रकों में टक्कर हुई उसमे एक ट्रक में लाइटर ज्वलनशील सामान लोड थी। 

घटना की सूचना मिलते ही दुमका पुलिस 

घटना की सूचना मिलते ही दुमका पुलिस और दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। स्थानीय लोगों और दमकल कर्मी द्वारा आग पर काबू पाने के लिए काफ़ी मशक्कत करनी पड़ी और करीब दो घंटे बाद आग पर काबू पाया गया।

मौके पर काफ़ी भयावह दृश्य था। सड़कों पर लाइटर बिखरे हुए थे और मृतक का जला हुआ शरीर घटनास्थल पर पड़ा हुआ था। प्रत्यक्ष दर्शियों के मुताबिक लाइटर लदे ट्रक से टक्कर के बाद आग का गोला दूर दूर तक जा रहा था। पूरे इलाके में अफरा तफरी मच गयी। स्थानीय लोगों ने हिम्मत दिखायी और आग बुझाने में जुट गये। 

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जाँच जारी है

घटना के कुछ देर बाद मौके पर पहुंची दमकल गाड़ियों ने आग पर काबू पाना शुरू किया जिसमें स्थानीय लोगों ने भी सहयोग किया। आग पर काबू पाने के बाद रेस्कीयू कर क्रेन की मदद से जले हुए ट्रकों को सड़क किनारे किया गया। मौके पर मौजूद अनुमंडल पदाधिकारी कौशल कुमार, एसडीपीओ विजय महतो सहित अन्य अधिकारी के नेतृत्व में राहत एवं बचाव कार्य चलाया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जाँच में जुट गई है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !