Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-26

Simdega News: सिमडेगा में वन विभाग की सर्जिकल स्ट्राइक, रात्रि गश्ती के दौरान अवैध लकड़ी लदा ट्रैक्टर जब्त

Simdega News: सिमडेगा जिले में वनों की अवैध कटाई और लकड़ी तस्करी के खिलाफ वन विभाग ने कमर कस ली है. इसी कड़ी में बीती रात सिमडेगा वन प्रमंडल की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध लकड़ी से लदे एक ट्रैक्टर को जब्त किया है. यह कार्रवाई बोलबा वन क्षेत्र के सरसलोंग्री इलाके में गुप्त सूचना के आधार पर की गई.

अंधेरे का फायदा उठाकर तस्कर फरार
जानकारी के अनुसार, वन विभाग की टीम क्षेत्र में सघन रात्रि गश्ती पर थी. इसी दौरान सरसलोंग्री के पास एक ट्रैक्टर को संदिग्ध अवस्था में जंगल की ओर से आते देखा गया. वनकर्मियों को अपनी ओर आता देख तस्करों में हड़कंप मच गया. पीछा किए जाने पर चालक और उसके सहयोगी अंधेरे का फायदा उठाकर ट्रैक्टर को बीच रास्ते में ही छोड़कर घने जंगलों की ओर फरार हो गए.

जब्त लकड़ी की कीमत लाखों में, मालिक पर नकेल
वन विभाग ने मौके से ट्रैक्टर और उसमें लदी भारी मात्रा में अवैध लकड़ी को अपने कब्जे में ले लिया है. जब्त की गई लकड़ी की कीमत स्थानीय बाजार में लाखों रुपये आंकी जा रही है. विभाग ने ट्रैक्टर के इंजन और चेसिस नंबर के आधार पर वाहन मालिक की पहचान शुरू कर दी है.

वन अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की तैयारी
बोलबा वन क्षेत्र के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि इस मामले में वन संरक्षण अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की जा रही है. फरार चालक और लकड़ी माफियाओं की धरपकड़ के लिए छापेमारी जारी है. विभाग ने चेतावनी दी है कि जंगलों को नुकसान पहुंचाने वाले और अवैध तस्करी में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और आने वाले दिनों में रात्रि गश्ती को और भी तेज किया जाएगा.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !