Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-26

Saraikela News: वीर सोरेन के अंतिम संस्कार में पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विधायक चंपई सोरेन से मुलाकात कर की गहरी संवेदना व्यक्त

Saraikela: झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के झीलिंगगोड़ा गांव में उस समय शोक का माहौल गहरा गया जब पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के पोते वीर सोरेन का पार्थिव शरीर उनके पैतृक आवास लाया गया। जमशेदपुर स्थित टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) से शव को गांव पहुंचाया गया, जहां अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और समर्थक जुटे।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। गांव में दिनभर लोगों का आना-जाना लगा रहा और माहौल शांत व गमगीन बना रहा।

मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार को झीलिंगगोड़ा पहुंचे। उन्होंने वीर सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने चंपाई सोरेन से घटना की जानकारी ली और परिवार को इस कठिन समय में हिम्मत बनाए रखने का भरोसा दिया। मुलाकात के दौरान माहौल भावुक रहा।

सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र की सांसद जोबा मांझी भी गांव पहुंचीं और परिवार को सांत्वना दी।

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में हुआ हादसा
परिवार से मिली जानकारी के अनुसार, दो दिन पहले हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में वीर सोरेन की मौत हो गई थी। बताया गया कि वे अपने मित्रों के साथ घूमने गए थे, उसी दौरान यह हादसा हुआ। घटना की खबर मिलते ही परिवार और परिचितों में शोक फैल गया।

आज होगा अंतिम संस्कार
परिजनों के अनुसार, वीर सोरेन का अंतिम संस्कार आज पूरे विधि-विधान के साथ किया जाएगा। गांव में लगातार लोग पहुंचकर श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

इस घटना से न केवल परिवार बल्कि क्षेत्र के सामाजिक और राजनीतिक हलकों में भी शोक व्यक्त किया जा रहा है। स्थानीय जनप्रतिनिधि और समर्थक लगातार परिवार से मिलकर संवेदना जता रहे हैं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !