Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-26

Ranchi News: ऊषा मार्टिन यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में छात्रा की मौत, पुलिस जांच में जुटी

Ranchi News: रांची जिले के अनगड़ा थाना क्षेत्र में स्थित ऊषा मार्टिन यूनिवर्सिटी से एक दुखद घटना सामने आई है. यहां बीकॉम प्रथम सेमेस्टर की एक छात्रा ने हॉस्टल के अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी. मृत छात्रा की पहचान संजना के रूप में हुई है.


जानकारी के मुताबिक यह घटना गुरुवार शाम की है. संजना काफी देर से अपने कमरे में थी और दरवाजा अंदर से बंद था. जब लंबे समय तक कमरे से कोई आवाज नहीं आई और उसने सहेलियों की पुकार का जवाब नहीं दिया, तो साथ रहने वाली छात्राओं को चिंता हुई. अनहोनी की आशंका होने पर उन्होंने तुरंत यूनिवर्सिटी प्रशासन को सूचना दी.


शव कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला
प्रशासन की मौजूदगी में जब कमरे का दरवाजा खोला गया तो अंदर का दृश्य देखकर सभी हैरान रह गए. संजना का शव कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला. इसके बाद यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने तुरंत अनगड़ा थाना पुलिस को सूचना दी.

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को नीचे उतारकर अपने कब्जे में लिया और घटनास्थल की जांच की. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.

मामले की जांच जारी
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि इतनी कम उम्र में छात्रा ने यह कदम क्यों उठाया. मौके से कोई सुसाइड नोट मिला है या नहीं, इस बारे में आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं बताया गया है. पुलिस संजना के दोस्तों, सहपाठियों और परिजनों से पूछताछ कर रही है ताकि घटना के पीछे की असली वजह सामने आ सके.

मामले की जांच जारी है और पुलिस हर पहलू से पड़ताल कर रही है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !