Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-27

Ranchi News: हवाई नगर की सड़कों पर घूमता दिखा हाथी, हटिया इलाके में दहशत

Ranchi: राजधानी रांची के हटिया स्थित हवाई नगर इलाके में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक जंगली हाथी रिहायशी क्षेत्र में घूमता नजर आया। सुबह-सुबह हाथी को गलियों और खाली मैदानों के आसपास टहलते देख स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। कई परिवार एहतियातन अपने घरों में ही बंद हो गए और बच्चों को बाहर न निकलने की हिदायत दी गई।

सूचना मिलते ही हरकत में आया वन विभाग
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और वन विभाग को सूचित किया। सूचना पाकर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश शुरू कर दी। टीम हाथी को सुरक्षित तरीके से वापस जंगल की ओर मोड़ने का प्रयास कर रही है ताकि किसी तरह का नुकसान न हो।

अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे हाथी के पास न जाएं, उसे उकसाने की कोशिश न करें और प्रशासन का सहयोग करें।

बढ़ रही हैं मानव-हाथी संघर्ष की घटनाएं
बता दें कि हाल के दिनों में जंगल से भटककर हाथियों के शहर और आबादी वाले इलाकों में आने की घटनाएं बढ़ी हैं। इससे जानमाल के नुकसान का खतरा भी बढ़ गया है। इससे पहले रातू इलाके में भी एक जंगली हाथी पहुंच गया था, जिसे काफी मशक्कत के बाद वन विभाग और पुलिस की टीम ने वापस जंगल की ओर खदेड़ा था।

विधानसभा में भी उठा था मुद्दा
हाल ही में विधानसभा के बजट सत्र के दौरान भी मानव-हाथी संघर्ष का मुद्दा जोर-शोर से उठाया गया था। जनप्रतिनिधियों ने इस समस्या पर गंभीर चिंता जताते हुए स्थायी समाधान की मांग की थी, ताकि ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

फिलहाल हटिया क्षेत्र में हालात पर नजर रखी जा रही है और वन विभाग की टीम पूरी सतर्कता के साथ हाथी को सुरक्षित बाहर निकालने में जुटी है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !