Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-27

Jamshedpur News: जमशेदपुर में सजेगी यादों की महफिल, टाटा स्टील मनाएगी संस्थापक जे.एन. टाटा की 187वीं जयंती, वन विजन वन टाटा स्टील होगी थीम

Jamshedpur: जमशेदपुर एक बार फिर अपने संस्थापक जमशेदजी नसरवानजी टाटा की याद में रोशनी से सराबोर होने के लिए तैयार है। आगामी 3 मार्च 2026 को टाटा स्टील उनकी 187वीं जयंती को बेहद भव्य तरीके से मनाने जा रही है। इस वर्ष का आयोजन वन विजन वन टाटा स्टील की विशेष थीम पर आधारित होगा।

टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट कॉर्पोरेट सर्विसेज डी.बी. सुंदर रामम ने रुसी मोदी सेंटर फॉर एक्सीलेंस CFE में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में इस कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा साझा की। इस दौरान उनके साथ टाटा स्टील UISL के एमडी अतुल भटनागर और जीएम टाउन आर.के. सिंह भी मौजूद थे।

जुबली पार्क में रोशनी और लेजर शो का आकर्षण

संस्थापक दिवस के उपलक्ष्य में जुबली पार्क में लाइटिंग का उद्घाटन 2 मार्च को शाम 6:30 बजे किया जाएगा। आम नागरिक 3 से 6 मार्च तक 4 मार्च को छोड़कर शाम 5 बजे से रात 11 बजे तक विद्युत सज्जा का आनंद ले सकेंगे।

 लेजर शो, 3 से 6 मार्च के बीच शाम 7:00, 7:45 और 8:30 बजे लेजर शो का आयोजन होगा। प्रवेश व्यवस्था, पैदल चलने वालों के लिए साकची, CFE और निक्को पार्क गेट से शाम 5 से रात 10 बजे तक प्रवेश मिलेगा। वाहनों के लिए समय, रात 10 बजे से 11 बजे तक वाहनों को CFE गेट से प्रवेश दिया जाएगा, जो निर्धारित रूट से होते हुए वापस वहीं से बाहर निकलेंगे। विशेष सूचना, 4 मार्च को होली के अवसर पर लाइटिंग और लेजर शो बंद रहेंगे।

पूरी नगरी होगी प्रकाशमान

केवल पार्क ही नहीं, बल्कि पूरा शहर इस उत्सव का हिस्सा बनेगा। बिष्टुपुर पोस्टल पार्क, साकची, कदमा, सोनारी और मानगो बस स्टैंड सहित शहर के लगभग हर प्रमुख गोलचक्कर और सड़क को सजाया जा रहा है। टाटा वर्कर्स यूनियन, टाटा स्टील UISL कार्यालय, टाटानगर रेलवे स्टेशन, DC और SSP कार्यालय जैसी प्रमुख इमारतों को भी आकर्षक रोशनी से सजाया गया है।

सुरक्षा और सुविधा के पुख्ता इंतजाम

भीड़ को नियंत्रित करने और नागरिकों की सुरक्षा के लिए कड़े प्रबंध किए गए हैं, सुरक्षा बल, 200 पुलिस अधिकारी, 100 सुरक्षाकर्मी और 75 NCC कैडेट तैनात रहेंगे। तकनीकी निगरानी, 23 CCTV कैमरे, 24 DFMD और वॉच टॉवर के जरिए निगरानी रखी जाएगी। सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल, बोधि मंदिर मैदान और आर्मरी ग्राउंड के पास पार्किंग की व्यवस्था है।
किसी भी आपात स्थिति के लिए कंट्रोल रूम (9065535777) और हेल्पलाइन (9102400338, 9234551889) जारी किए गए हैं।

श्रद्धांजलि और तकनीक का संगम

3 मार्च की सुबह 9:30 बजे बिष्टुपुर पोस्टल पार्क में संस्थापक को भावभीनी श्रद्धांजलि दी जाएगी। इसके साथ ही SNTI में 15वीं विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रदर्शनी का आयोजन होगा। इस प्रदर्शनी में 166 आइडियाज में से चयनित 35 बेहतरीन प्रोजेक्ट्स प्रदर्शित किए जाएंगे। यह प्रदर्शनी 3 से 5 मार्च तक चलेगी 4 मार्च को दोपहर 12 बजे तक, जो उत्पादकता, सस्टेनेबिलिटी और सुरक्षा जैसे विषयों पर केंद्रित होगी। इसके अतिरिक्त, शहर में संस्थापक दिवस खेल समारोह का भी आयोजन किया जाएगा, जिससे पूरा जमशेदपुर खेल और उत्सव के रंग में रंगा नजर आएगा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !